26 Apr 2025, Sat

Mukhymantri Ladli Behan Yojana: महिलाओं को मिलेंगे 1,250 रुपए प्रतिमाह

Mukhymantri Ladli Behan Yojana: भारत में महिलाओं और बेटियों के लिए अलग-अलग राज्य में सरकार द्वाराअलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य सरकार ने महिलाओं व बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना चलाई जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और विवाहित आर्थिक सहायता देना है। यह योजना बेटियों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ समाज में बेटियों के प्रति पॉजिटिव सोच को भी बढ़ावा देना है।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना 28 जनवरी 2023 को लागू की गई थी। इसमें महिलाओं और बेटियों को 1250 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार महिलाओं के खाते में हर महीने 10 तारीख को पैसा मिल रहा है। हमारे द्वारा मध्य प्रदेश राज्य के लिए इस योजना के बारे में बताया जा रहा है-

Mukhymantri Ladli Behan Yojana- Overview

Yojana NameMukhymantri Ladli Behan Yojana
Who initiated the Scheme?By Chief Minister Mohan Yadav
ObjectiveDaughters have to be made self-reliant by connecting them with education, health and social security.
implemented 28 जनवरी 2023
Amount₹1,250 Per Month
Official Website
https://cmladlibahna.mp.gov.in

Mukhymantri Ladli Behan Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता को खत्म करना है। इसके जरिए बेटियों को शिक्षा स्वास्थ्य और समाज सुरक्षा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में माता-पिता को बेटियों की शिक्षा भविष्य की चिंता से मुक्त करने के लिए चलाई जा रही है।

बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक समय-समय पर आर्थिक सहायता देना है। बेटियों को स्कूल में नामांकन करने और नियमित उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। बेटी के विवाह के सामाजिक सहायता भी दी जाती है ताकि दहेज़ जैसी कुरीतियों से बचा जा सके। यह योजना महिला और बालिका को मजबूत करने के लिए चलाई गई है।

किन राज्यों में लागू है Mukhymantri Ladli Behan Yojana?

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना समाज में बेटियों के लिए नया बदलाव लाने के लिए चलाई गई है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मुख्य रूप से बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा जैसी राज्यों में चलाई जा रही है। हर राज्य ने अपनी जरूरत के हिसाब से योजना में कुछ बदलाव किए हैं। जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित रहे और समाज में उनकी स्थिति मजबूत बने। मध्यप्रदेश में इस योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं इसके बारे में नीचे बताया गया है।

Mukhymantri Ladli Behan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज नीचे बताए गए हैं।

  • परिवार और परिवार के सदस्यों की समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • समग्र से लिंक मोबाइल नंबर

Mukhymantri Ladli Behan Yojana के लिए पात्रता योजना

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए सरकार के द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई है अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो योग्यताओं को पूर्ण करना होगा.

  • मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा या पति द्वारा छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल है।
  • इस योजना में जिस साल आवेदन होगा उसे साल 1 जनवरी तक उम्र 21 से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए।

Mukhymantri Ladli Behan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए आवेदन आपके पास के ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस में जाकर करना होगा। उन्हीं के यूजर आईडी और पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन के लिए लॉगिन करना होगा।

  • ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस या फिर कैंप स्थल से आवेदन फार्म मिलेंगे।
  • अन्य ऑफिस में ही आवेदन फार्म लाडली बहन Portal या मोबाइल ऐप से अपलोड होंगे।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय आवेदक महिला का होना जरूरी है, उस समय उनकी फोटो ली जाएगी।
  • आवेदन फार्म जमा होने के बाद ऑनलाइन Application Number मिल जाएगा।
  • इस Application Number को संभाल कर रखना होगा।

Mukhymantri Ladli Behan Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में स्टेटस चेक करना नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर Application और Payment Status पर क्लिक करना होगा।
  • Application Number या समग्र नंबर एंटर करना होगा और दिया हुआ, Captcha Code भी लिखना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करना होगा, फिर सर्च पर क्लिक करें।
  • आपके आवेदन का मौजूदा स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का लाभ किन महिलाओं को नहीं मिलेगा?

Mukhymantri Ladli Behan Yojana का लाभ जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा हो तो, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा। परिवार में अगर कोई सदस्य इनकम टैक्स देता है, तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हो या सरकारी नौकरी से रिटायर हुआ हो, तो वह परिवार इसका लाभ नहीं ले सकता है।

Mukhymantri Ladli Behan Yojana की लिस्ट में नाम कैसे देखें?

Mukhymantri Ladli Behan Yojana की लिस्ट में नाम इस तरह से चेक सकते हैं।

  • मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए दो लिस्ट तैयार होती है।
  • पहली लिस्ट अंतरिम सूची और दूसरी लिस्ट अंतिम सूची।
  • आपका नाम अंतिम सूची में होगा, तभी पैसा खाते में आएगा।
  • अंतिम लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर अंतिम सूची पर क्लिक करना होगा।
  • बॉक्स में मोबाइल नंबर लिखना होगा, Captcha Code लिखें और Get OTP पर क्लिक करना होगा।
  • OTP एंटर करने के बाद लिस्ट खुल जाएगी।

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का आवेदन करने से पहले जरूर करें ये काम

  • Mukhymantri Ladli Behan Yojana का आवेदन करने से पहले आधार समग्र e-KYC होना आवश्यक है। समग्र पोर्टल पर आधार कार्ड का OTP या बायोमेट्रिक से मिलान होना चाहिए।
  • महिला का खुद का सिंगल बैंक खाता होना जरूरी है। Joint Account मान्य नहीं होगा।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, साथ ही DBT एक्टिव होना चाहिए।

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना से जुड़े सवाल (FAQs)

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश का उद्देश्य क्या है?

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार और परिवार के फैसलों में अहम भूमिका निभाने में मदद करना ही मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

लाडली बहन योजना के मुताबिक आवेदन महिला की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 60 साल होनी चाहिए। इसमें उम्र को 1 जनवरी से मापा जाएगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए परिवार की आय कितनी होनी चाहिए?

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा। जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए या उससे ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *